Friday, May 15, 2026
Hometrendingशनि 18 से बदलेंगे चाल, इन राशियों पर रहेगा ये शुभ-अशुभ असर....

शनि 18 से बदलेंगे चाल, इन राशियों पर रहेगा ये शुभ-अशुभ असर….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन के लिए बहुत अहम माने जाने वाले सितंबर माह में 18 सितंबर को ग्रहों के न्यायाधीश और व्यक्ति को कर्मों के आधार पर फल देने वाले शनि अपनी चाल बदल रहे हैं। शनि अभी धनु राशि में वक्री अवस्था में गोचर है। शनि 18 सितंबर को धनु राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा। शनि जो धनु राशि में उल्टा चल रहे थे 18 सितंबर से सीधा चलने लगेगा। शनि के सीधा को शुभ माना जाता है।

ज्‍योतिष शास्त्रियों के अनुसार, शनि के मार्गी होने से पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। विशेषतौर पर मेष, सिंह राशि वालों को कई सुखद समाचार मिलेंगे। शनि के 18 सितंबर से धनु राशि में मार्गी होने से मेष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। इनके जो काम रूके हुए थे, वे पूरे हो सकेंगे। वहीं, शनि की चाल बदलने से कुछ राशियों का समय अच्छा नहीं रहेगा। इनमें -वृष, मिथुन, तुला, धनु और मकर राशियां हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!