









बीकानेर abhayindia.com छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतगणना का दौर जारी है। पहला नतीजा राजकीय संस्कृत कॉलेज का आया है। इस बच एक और परिणाम आ गया है। बेसिक पीजी कॉलेज मेें अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशी अनिरुद्ध् हर्ष चार वोटों से अध्यक्ष चुने गए है।
हर्ष को 175 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय रोहित कुमार को 171 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गोपाल भादाणी 49 वोटों से विजयी हुए है। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की महिमा पंवार 52 वोट से विजयी रही, उसने प्रेरणा दाधीच को हराया।

आपको बता दें कि इससे पहले पहला परिणाम राजकीय संस्कृत कॉलेज का घोषित हुआ है। इसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार विजयी हुए है।

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में 97 वोट में से 73 वोट पड़े थे। कॉलेज में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार ने अपने निकटतम उम्मीदवार बलविन्द्र ओझा को 12 वोटों से हराया। अशोक कुमार को 61 वोट मिले, जबकि बलविन्द्र को 12 वोट मिले हैं।





