Friday, May 15, 2026
Hometrendingछात्र संघ चुनाव : अब साफ हुई तस्‍वीर, उम्‍मीदवारों ने ऐसे झोंकी...

छात्र संघ चुनाव : अब साफ हुई तस्‍वीर, उम्‍मीदवारों ने ऐसे झोंकी ताकत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com छात्रसंघ चुनाव को लेकर अब तीनों विश्वविद्यालयों सहित सभी कॉलेजों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष पद के लिए विवि में छह, डूंगर कॉलेज में सात, एम.एस. कॉलेज में दो उम्मीदवारों के मध्‍य मुकाबला होगा। नाम वापसी के बाद इन उम्‍मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है। शहर के कई कॉलेजों में कई प्रत्याशी निर्विरोध भी रहे। चुनाव 27 अगस्त को होगा।

Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner
Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner

नेहरू शारदा पीठ पीजी महाविद्यालय में छात्र संघ का निर्विरोध पैनल घोषित किया गया। इसमें जितेन्द्र भादाणी अध्यक्ष, शिवराज प्रजापत उपाध्यक्ष, अशोक बिश्नोई महासचिव व शबाना बानो को संयुक्त सचिव घोषित किया है। इसी तरह बेसिक महाविद्यालय में महासचिव पद पर सतीश सोलंकी निर्विरोध चुने गए, वहीं सेठ रावतमल बोथरा कन्या कॉलेज में संयुक्त सचिव पर मनीषा सोलंकी निर्विरोध चुनी गई। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

RoopJi Sweets Bikaner
RoopJi Sweets Bikaner

इन कॉलेजों में चुनाव नहीं

इस बार शहर के तीन कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं होंगे। इनमें बीजेएस रामपुरिया जैन विधि कॉलेज, कीन कॉलेज और ज्ञान विधि महाविद्यालय शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस बार इन कॉलेजों में छात्रों ने आवेदन नहीं किया था और कई छात्रों ने चुनाव नहीं करने की बात कही।

Nadeem Sir
Nadeem Sir

ये प्रत्याशी हैं चुनाव समर में…

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में अध्यक्ष : श्रवणराम, प्रमोद विश्नोई, विकाससिंह राठौड़, सोनम कुमारी, एकता पारीक, महिपाल सिंह भाटी।

उपाध्यक्ष : हरिराम, मनराजसिंह भाटी, कन्हैयालाल, अजय शर्मा।

महासचिव : प्रीति व्यास, आनन्द किराडू, विरेन्द्र सुथार।

संयुक्त सचिव : शीतल पुरोहित, विष्णु सुथार, धर्मवीर।

राजकीय डूंगर महाविद्यालय में अध्यक्ष : अनन्या मिश्रा, काननाथ, कृष्णकुमार गोदारा, जितेन्द्र राठी, भूराराम मेघवाल, रविन्द्र कुमार सिगड़, राजेश कुमार।

उपाध्यक्ष : अजय कुमार, जेठाराम, दिनेश कुमार, दिनेश कुमार जाखड़, बाबूलाल, मिथुन कुमार मेघवाल, सुभाष मेघवाल।

महासचिव : किशनलाल सिद्ध, बीरबल कुमावत, मुकेश मेघवाल, रणवीरसिंह गोदारा, सुखाराम जाखड़।

संयुक्त सचिव : बलदेव चाहर, भवानीशंकर ओझा, शुभम खत्री व हेमन्त सियाग।

एम.एस. कॉलेज में अध्यक्ष : तमन्ना पुरी व साक्षी राजपुरोहित।

उपाध्यक्ष : प्रियंका सिंह व सावित्री राजपुरोहित।

महासचिव : अंजली कंवर व ममता स्वामी।

संयुक्त सचिव: नीतू पंवार व सीमा स्वामी।

राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अध्यक्ष : नीरज कुमार बेनीवाल एवं विकास कुमार।

वेटरनरी विश्वविद्यालय में अध्यक्ष : निखिल पाल बाजिया और विक्रांत ओझा।

TN Purohit
TN Purohit
Ajay Vyas
Ajay Vyas
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!