Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभारत के नव निर्माण में राजीव गांधी का योगदान जनमानस में हमेशा...

भारत के नव निर्माण में राजीव गांधी का योगदान जनमानस में हमेशा रहेगा सर्वोपरि : डॉ. बिस्‍सा

AdAdAdAdAdAdAd
BJS Rampuriya Jain Law College Bikaner
BJS Rampuriya Jain Law College Bikaner

बीकानेर abhayindia.com ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनो इकाई की ओर से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 75वें जन्म दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्‍वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बिटठ्ल बिस्सा थे।

Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner
Mahaveer Ranka, Former Chairman, Uit, Bikaner

डॉ. बिस्सा ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए स्व. राजीव गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा स्वयंसेवकों को भारत के नव निर्माण में गांधी के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. बिस्सा ने स्वयंसेवकों को कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने दूरसंचार क्रांति के माध्यम से भारत को विकसित राष्‍ट्र की ओर ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान किया। डॉ. बिस्सा ने बताया कि स्व. गांधी ने युवाओं के लिए मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 करने का निर्णय लिया जो कि एक ऐतिहासिक कदम था। इसके अलावा उन्‍होंने पंचायतीराज, भारतीय शिक्षा प्रणाली तथा भारत के विदेशी देशों के साथ सम्बन्धों के लिए जो योगदान दिया उसके लिए जनमानस में उनका स्थान हमेशा सर्वोपरि रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने स्व. राजीव गांधी के राजनैतिक, सामाजिक जीवन पर भी प्रकाश डाला।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने कहा कि महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी का उद्देश्‍य देश के महापुरूषों के जीवन चरित्र से युवा पीढी को अवगत करवाना है जिससे वे उन महापुरूषों द्वारा देश की प्रगति में योगदान को जान सके और उनके जीवन आदर्शो से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वाधिक योगदान दे सके।

BJS Rampuriya Jain Law College Bikaner
BJS Rampuriya Jain Law College Bikaner

इस अवसर पर डॉ. जोशी ने स्व. राजीव गांधी के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर स्वयंसेवकों को आगे बढने के लिए प्रेरित किया। डॉ: जोशी ने स्वयंसेवकों को बताया कि श्री गांधी सदैव समाज के गरीब, वंचित तथा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए कार्य करने वाले प्रधानमंत्री थे तथा राष्ट्र इन बातों के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

TN Purohit
TN Purohit

गोष्ठी के बाद रासेयो स्वयंसेवकों की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रासेयो की दोनों इकाईयों के स्वयंसेवकों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘‘भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का संचार क्रांति में योगदान” था।

Ajay Vyas
Ajay Vyas

भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से निर्णायक मण्डल एस.के. भाटिया एवं डॉ. रीतेश व्यास द्वारा सैकेंड ईयर की छात्रा देवयानी शर्मा को प्रथम स्थान पर घोषित किया तथा तृतीय वर्ष के छात्र जितेन्द्र भोजक तथा सैकेंड ईयर की छात्रा उन्नति हर्ष दूसरे स्थान पर घोषित किये गये। प्रथम वर्ष के छात्र आकाश तथा तृतीय वर्ष की छात्रा लवीना मोदी तीसरे स्थान पर रही।

BJS Rampuriya Jain Law College Bikaner
BJS Rampuriya Jain Law College Bikaner

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी तथा वरिष्ठ व्याख्याता एस. के. भाटिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालमुकुन्द व्यास, व्याख्याता डॉ. शराफत अली, डॉ. प्रीति कोचर, डॉ. राकेश धवन, श्यामनारायण रंगा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रासेयो प्रभारी डॉ. रीतेश व्यास ने किया।

RoopJi Sweets Bikaner
RoopJi Sweets Bikaner
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!