Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर : सेंट्रल जेल में सघन चैकिंग, बैरिक में मिले मोबाइल जब्त

बीकानेर : सेंट्रल जेल में सघन चैकिंग, बैरिक में मिले मोबाइल जब्त

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com सेंट्रल जेल बीकानेर में बंदियों के पास मादक पदार्थ और आपत्तिजनक चीजें पहुंचने की आंशका के बीच जेल प्रशासन की ओर से चलाये गये सघन चैकिंग अभियान में प्रहरियों और आरएएसी के जवान जेल का चप्पा-चप्पा छान रहे हैं। बताया जा रहा है कि जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू के निर्देश पर आकस्मिक चैकिंग अभियान के दौरान जेल के बहुचर्चित वार्ड नंबर 11 के बैरिकों में गोपनीय जगहों पर दो हाईटेक मोबाइल और दो बैटरियां बरामद हुई।

TN Purohit
TN Purohit
Ajay Vyas
Ajay Vyas

विचाराधीन बंदियों के इस बैरिक में दोनों मोबाइल किसने छुपाये थे, इस बारे में पूछताछ करने पर किसी भी बंदी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कारागार प्रशासन उस बंदी का पता लगाने में जुटा है जिसने मोबाइल छुपा रखे थे। जेल अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अज्ञात बंदी के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है। जानकारी में रहे कि बीकानेर जेल में इससे पहले भी बंदियों के पास मोबाइलबैटरिया और सिम वगैरहा बरामद हो चुकी है।

बीकानेर क्राइम न्‍यूज : नयाशहर थाना इलाके में नाबालिग का अपहरण-दुष्‍कर्म, तीन जनों के खिलाफ एफआईआर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!