Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपुष्टिकर सेवा परिषद की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए कई अहम...

पुष्टिकर सेवा परिषद की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए कई अहम फैसले…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की कार्यकारिणी की बैठक राष्‍ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छंगाणी की अध्यक्षता में जनेश्‍वर भवन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर छंगाणी ने युवाओं को रोजगारमहिलाओं में लघु उधोगस्वरोजगारस्वास्थ्य बीमा योजना व कमजोर वर्ग के परिवारों को वितीय सहायता देने संबंधी योजनाओं को गति देने की बात कही।

संगठन प्रकोष्‍ठ के आर. सी. पुरोहित ने परिषद के संगठनात्मक ढांचे को मूर्तरूप देने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष गोपाल कूड ने परिषद की 1962 से आज तक की यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि गत वर्षों की शिथिलता के बाद हमें अब शीघ्र गति से काम करना चाहिये। उपाध्यक्ष कैलाश पुरोहित ने समाज के छात्रों के लिये पुस्तकालय एवं बुक बैंक में अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग करने की घोषणा की। महामंत्री राजेन्द्र पुरोहित ने गत बैठक के विवरण का सदन से अनुमोदन करवाया।

कोषाध्यक्ष महेश पुष्‍करणा ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए एक स्थाई कोष के निर्माण का आग्रह किया। डॉ. एल. एन. हर्ष ने समाज के युवाओं के लिये निःशुल्क कोचिंग सेन्टर व्यवस्था का प्रारूप प्रस्तुत किया। तारानगर के डॉ. अर्जुन आचार्य एवं बीकानेर के मोहन थानवी ने राजा दाहिर सेन पर शोध करने का आग्रह किया। महिला सशक्तिकरण की संयोजिका संध्या पुरोहितप्रेरणा पुरोहितशुभलक्ष्मीसंगीता व्यास आदि ने महिलाओं के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। राष्‍ट्रीय युवा प्रकोष्‍ठ अध्यक्ष त्रिलोक नारायण पुरोहित ने युवाओं की भागीदारी अधिक बढाने पर जोर दिया। उन्‍होंने कोचिंग सेन्टर के लिये निःशुल्क भवन उपलब्ध कराने की घोषणा की।

राष्‍ट्रीय महिला प्रकोष्‍ठ अध्यक्ष डॉ. बसन्ती हर्ष ने समाज में व्याप्त कुरीतियां मिटाने एवं महिलाओं व बच्‍चों में संस्कार प्रदान योजना का प्रारूप प्रस्तुत किया। पुरुषोत्‍तमडॉ. बाल नारायण पुरोहितयोगेश बोहरामनीष पुरोहित सहित अन्य प्रतिभागियो ने पुष्‍करणा सन्देश को घर-घर पहुंचाने, कलेवर बदलने एवं इसकी सदस्यता बढाने पर अपने विचार रखे। सुमन ओझाके.के. कल्लारास बिहारी जोशीडॉ. मधुसूदन व्यासडॉ. कमला कल्लाडॉ. विजयलक्ष्मी व्यासराजेन्द्र पुरोहितकन्‍हैया लाल जोशीनवल जोशीसीमा थानवीसुशील आचार्य सहित अन्य लोगों ने भी परिषद् के विभिन्न कार्यकलापों पर अपने विचार रखे। बैठक का संचालन राष्‍ट्रीय महामंत्री डॉ. एस. एन. हर्ष ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!