Friday, May 15, 2026
Hometrendingसूरज गोवर्धन पुरोहित को मिला बजरंग दल संयोजक का दायित्व

सूरज गोवर्धन पुरोहित को मिला बजरंग दल संयोजक का दायित्व

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com विश्व हिन्दू परिषद् की दो दिवसीय प्रांत बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। इसमें बीकानेर महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में महानगर मंत्री ऋषिराज भाटी, महानगर सह संयोजक सूरज पुरोहित, बादल तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

महानगर मंत्री ऋषिराज भाटी ने बताया कि बैठक में केंद्रीय  मंत्री दिनेश चंद, केंद्रीय सह मंत्री नरपतसिंह शेखावत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल लाल, प्रांत मंत्री कन्हैया लाल ने अपने विचार रखे। व नए दायित्वों की घोषणा के क्रम में प्रांत मंत्री कन्हैया लाल ने बीकानेर महानगर में बजरंगदल संयोजक का दायित्व सूरज गोवर्धन पुरोहित को दिया। बैठक में प्रांत के 24 जिलों से 135 पदाधिकारी व कार्यकर्ता व प्रांत संगठन मंत्री ईश्वर लाल, प्रात अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, उपाध्यक्ष बाबू सिंह, मीडिया प्रभारी चेतन सिंह सहित प्रांत के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!