Saturday, April 25, 2026
Hometrending149 वर्ष बाद बना है ये महासंयोग, आज शनि मंदिरों में धूम....

149 वर्ष बाद बना है ये महासंयोग, आज शनि मंदिरों में धूम….

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com धार्मिक लिहाज से आज का दिन बहुत महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। आज सर्वार्थ सिद्धि-अमृत सिद्धि योग में एक साथ सोमवती अमावस्या, वट सावित्री व्रत और शनि जयंती है। बताया जा रहा है कि एक साथ, तीन पर्व मनाने का महासंयोग 149 वर्ष बाद बना है। बीकानेर में शनि मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, हवन का दौर चल रहा है। यहां शीतला गेट स्थित शनि मंदिर में आयोजित हो रहे हवन में श्रद्धालु आहुतियां दे रहे हैं। मंदिर के पुजारी बजरंग लाल भार्गव ने बताया शाम को यहां खीर का प्रसाद होगा तथा रात्रि में जागरण का आयोजन किया जाएगा। इधर, पवनपुरी स्थित मंदिर में भी आज पूजा अर्चना का दौर सुबह से ही चल रहा है। यहां भी रात्रि में जागरण का आयोजन होगा।

आपको बता दें कि आज सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु मन संबंधी दोषों के लिए चंद्रमा की पूजा करेंगे। जो श्रद्धालु शनि की साढ़ेसाती व महादशा से परेशान हैं, वे शनिदेव को मनाएंगे। इसके अलावा वट सावित्री पर्व पर महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना के लिए वटवृक्ष में कच्‍चे धागा लपेटकर परिक्रमा करेंगी। यानि सभी राशियों के जातक इस दिन अपनी परेशानियों से मुक्ति के लिए विशेष पूजा पाठ करेंगे।

वर्तमान संवत्सर 2076 परिधावी में राजा शनि और मंत्री सूर्य हैं। आज सूर्योदय से रात्रि तक सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग बना है। सोमवार को वट-सावित्री व्रत, सोमवती अमावस्या के साथ शनि जयंती है। यह तीनों पर्व मनाए जाएंगे।

लोकसभा के सांसद को हर माह मिलती है इतनी सैलरी और सुविधाएं….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!