Saturday, April 25, 2026
Hometrendingशत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने थामा सपा का दामन…..

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने थामा सपा का दामन…..

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली ABHAYINDIA.COM लोकसभा चुनाव की सगर्मियां चरम पर है। गठबंधन और अवसरवादी राजनीति का शोर जारी है। शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी राजनीति में उतर चुकी हैं। पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। पूनम सिन्हा ने मंगलवार को सपा का दामन थामा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने पूनम सिन्हा को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

चर्चा है कि पूनम सिन्हा लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। हाल में शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। शॉटगन बिहार के पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।  पिछले कुछ समय से कयास लगाया जा रहा था कि समाजवादी पार्टी लगातार शत्रुघ्न सिन्हा से संपर्क में है और पूनम सिन्हा को साइकिल‘ चुनावी चिन्ह से यूपी के सियासी मैदान में उतारना चाहती है। आखिरकरयह कयास सच साबित हुआ और पूनम सिन्हा ने सपा ज्वाइन कर ली। अब देखना यह है कि पूनम सिन्हा लखनऊ से चुनाव लड़ती हैं या फिर कुछ और समीकरण बनता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चलाई तूलिका, ऐसे भरे रंग…..

झंवर पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्त में, ऐसे उलझे थे दोनों पक्ष, अब…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!