Saturday, April 25, 2026
Hometrending‘अपनों' से ही जूझ रही भाजपा, तीन पार्षदों को किया निष्कासित

‘अपनों’ से ही जूझ रही भाजपा, तीन पार्षदों को किया निष्कासित

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज) लोकसभा चुनाव के समर में उतरने से पहले भाजपाअपनोंसे ही जूझ रही है। पार्टी ने तीन और पार्षदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इनमें भगवत सिंह देवल, गोपाल कृष्ण शर्मा प्रकाश गुप्ता शामिल हैं। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इन्हें पार्टी के निर्देश के बावजूद नगर निगम संचालन समिति के अध्यक्ष पद संभालने का दोषी माना गया है। इनके निष्कासन के फैसले के बाद पार्टी में खलबली सी मच गई है। वहीं अब नगर निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या 64 से घटकर 57 ही रह गई है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने पार्टी के निर्देश के विपरीत काम करने को गंभीर मानते हुए निष्कासन के लिए कह दिया। 

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने बुधवार को नगर निगम की संचालन समितियों को भंग कर समितियों में नए अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इसमें 10 समितियों की कमान 9 भाजपा पार्षदों के पास रही। भगवत सिंह देवल को दो समितियों की कमान सौंपी गई।

इन तीन पार्षदों के पास है ये समितियां

प्रकाश गुप्ता : स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति (वार्ड 32 से 60 तक

भगवत सिंह देवल : भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति और दूसरी फायर 

गोपालकृष्ण शर्मा : होर्डिंग्स एवं नीलामी समिति

बॉर्डर न्यूज : मुख्यमंत्री गहलोत ने सेना के जवानों के लिए कही ये बड़ी बात…

बीकानेर में बनेगा शहीद स्मारक, मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!