Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबॉर्डर न्यूज : मुख्यमंत्री गहलोत ने सेना के जवानों के लिए कही...

बॉर्डर न्यूज : मुख्यमंत्री गहलोत ने सेना के जवानों के लिए कही ये बड़ी बात…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सीमा पर प्रहरी बन कर मजबूती से खड़े सैनिकों के साहस, देश के प्रति समर्पण और बलिदान पर प्रदेशवासियों को गर्व है। सैनिक कठिनतम परिस्थितियों में देश की सीमाओं को महफूज रखते हैं। वे सैनिकों के इस जज्बे को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों के खतरे हो या शांति के समय चौकसी का काम, जवानों के त्याग से ही हम सुरक्षित हैं और दुश्मनों को हर मोर्चे पर मात देने में सफल हुए हैं।

मुख्यमंत्री गुरूवार को बीकानेर जिले के खाजूवाला चैक पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ सेना प्रहरी सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों के बलिदान से उनके परिजनों पर क्या गुजरती है, इसका राज्य सरकार को पूरा एहसास है। एक जवान के शहीद होने की पीड़ा क्या है, इसे प्रदेश की सरकार और जनता भलीभांति समझती है। इसी कारण सरकार ने शहीदों के परिजनों को मिलने वाले पैकेज में बढ़ोतरी की है। 

गहलोत ने कहा कि राजस्थान के शेखावाटी, मेवाड़, मारवाड़, भरतपुर एवं अलवर सहित सभी क्षेत्र ऐसे वीरों की गाथाओं से भरे हैं। ऐसे हजारों परिवार हैं जो अपने सपूत खोने के बावजूद राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं दुश्मन को जवाब देने में सक्षम हैं। सेना के त्याग, बलिदान और शौर्य का कोई मुकाबला नहीं है। जवानों की हौसला अफजाई करना हमारा कर्तव्य है। हम शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मार्ग शांति एवं सद्भाव का है, लेकिन पुलवामा हमले जैसे नापाक इरादों को कुचलने के लिए हमारे जवान हर क्षण तत्पर और सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद देश ने एकजुटता का परिचय देकर पूरी दुनिया को संदेश दिया है। यही एकजुटता भारत की खूबी है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानी फौज के साहस का उदाहरण बांग्लादेश के रूप में सामने है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खाजूवाला स्थित सीमा सुरक्षा बल कैम्पस में आरओ अन्य सुविधाओं के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

बीकानेर में बनेगा शहीद स्मारक, मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा…

रामदेवरा मंदिर क्षेत्र में शराबबंदी के लिए सीएम गहलोत ने कही ये बड़ी बात…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!