Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकद्दावर नेता भाटी के खिलाफ दो केस दर्ज, एक पोते के खिलाफ...

कद्दावर नेता भाटी के खिलाफ दो केस दर्ज, एक पोते के खिलाफ भी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी व उनके लगभग एक दर्जन समर्थकों के खिलाफ चुनाव के दौरान मारपीट करने व वाहनों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो बज्जू पुलिस थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए है। भाटी के अलावा उनके पौत्र अंशुमान सिंह भाटी के खिलाफ भी एक मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार सांखला बस्ती कोलायत निवासी लक्ष्मण सिंह (35) पुत्र भूरसिह राजपूत की रिपोर्ट पर देवीसिंह भाटी पुत्र स्व. भूरसिंह भाटी, विश्वजीत सिंह पुत्र पृथ्वीसिंह हरासर, जालम सिंह भाटी, राकेश माथुर, जस्सूसर गेट निवासी राजू मोदी, तीर्थम निवासी विष्णु जोशी, गनमेन उदयभान के खिलाफ आईपीसी की धारा 341 323 307 427 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जगासर फांटा क्षेत्र में एकराय होकर उसके साथ मारपीट की तथा गाडिय़ां तोड़ी।

एक अन्य मामला फुलासर (बज्जू) निवासी 60 वर्षीय गणपतराम पुत्र हरलाल राम विश्नोई की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है। इसमें परिवादी ने देवी सिंह भाटी, विश्वजीत सिंह हरासर, जालम सिंह के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने जान से मारने की नियत से मुझ पर हमला किया तथा गाड़ी तोड़ दी।

…तू डूडी के लिए दुबारा वोट खरीदने आया तो जान से मार डालेंगे

बीकानेर : युवा-महिला वोटों के आंकड़ों से विश्लेषक छान रहे जीत के समीकरण

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!