Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingनिर्दलीय ताल ठोक रहे युधिष्ठर सिंह भाटी भाजपा से निष्कासित

निर्दलीय ताल ठोक रहे युधिष्ठर सिंह भाटी भाजपा से निष्कासित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी को बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि भाटी का निष्कासन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निर्देशानुसार किया गया है।

आपको बता दें कि युधिष्ठर सिंह भाटी की पिछले काफी समय से भाजपा विधायक सिद्धिकुमारी से अनबन चल रही थी। चुनाव के ऐनवक्त तक कोई सुलह नहीं बैठी तो युधिष्ठर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उनके खिलाफ ताल ठोक दी। युधिष्ठर का दावा है कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही रहे हैं, लेकिन किसी के अहंकार के आगे नहीं झुकेंगे।

कोलायत में मां के साथ चुनावी समर में उतरी भाटी परिवार की गीतांजलि

बज्जू में भाटी का गर्मजोशी से स्वागत, देखें Live

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!