Hometrendingबीकानेर में कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी क्रॉस वोटिंग को...

बीकानेर में कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी क्रॉस वोटिंग को लेकर हलचल तेज, मेयर प्रत्याशी शेखावत ने दिल्ली-जयपुर में की बड़े नेताओं से मुलाकात

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला अब भाजपा में भी गरमा गया है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा खेमे में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने पिछले तीन दिनों में जयपुर और दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. शेखावत ने केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और राजस्थान निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी से मुलाकात की। इससे पहले जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से भी मुलाकात हुई।

सूत्रों के अनुसार, निकाय चुनाव में मतदान और क्रॉस वोटिंग को लेकर डॉ. शेखावत ने नेतृत्व को तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपी है। बीकानेर में महापौर चुनाव में भीतरघात की चर्चा के बाद यह मुलाकातें काफी अहम मानी जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर दिया बड़ा संदेश

हालांकि, शेखावत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है- “चुनाव खत्म, प्रतिस्पर्धा खत्म।” पोस्ट में विरोधियों को भी साथ लेकर सकारात्मक राजनीति करने की बात कही है। अब भाजपा के भीतर शेखावत की इस रिपोर्ट और हाईलेवल मुलाकातों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही संगठन स्तर पर इस पूरे मामले पर मंथन हो सकता है।

आपको बता दें कि महापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी को 50 मत मिले थे। भाजपा नेताओं का मानना है कि यह आंकड़ा क्रॉस वोटिंग के जरिये ही हासिल किया गया। कुछ पार्षदों के वायरल हुए ऑडियो और वीडियो इसकी पुष्टि भी करते हैं। ऐसे सबूत पार्टी के आला नेताओं तक पहुंचाए गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऐसे पार्षद नप सकते हैं।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular