






बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम बीकानेर के नवनिर्वाचित बोर्ड के गठन के बाद अब कामकाज तेज करने की मांग उठने लगी है। उप-महापौर पंकज गहलोत ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम बोर्ड की प्रथम साधारण सभा यथाशीघ्र आहूत करने की मांग की है।
उपमहापौर ने पत्र में लिखा
उपमहापौर ने पत्र में लिखा कि नगर निगम बीकानेर के नवनिर्वाचित बोर्ड की प्रथम साधारण सभा आयोजन यथाशीघ्र आहूत की जाये ताकि नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत के साथ-साथ शहर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हो सके।
प्रमुख 6 मुद्दे जो सभा में उठेंगे
1. आगामी त्यौहारों को मध्यनजर रखते हुए शहर के समस्त वार्डों की सफाई व्यवस्था पर चर्चा।
2. शहर के समस्त वार्डों की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर चर्चा।
3. शहर के समस्त वार्डों में रोड, नाला-नाली समस्या कार्य पर चर्चा।
4. निराश्रित गौवंश को कांजी हाऊस में रखे जाने पर चर्चा।
5. सिवर लाईन संबंधित समस्या पर चर्चा।
6. वार्ड में लगे पम्प एवं संबंधित कर्मचारियों संबंधित सूचना बोर्डों पर नवीनतम सूचना उपलब्ध करवाने बाबत।
उपमहापौर पंकज गहलोत ने बताया कि दीपावली से पहले शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए यह साधारण सभा बुलाना बेहद जरूरी है।







