






बीकानेर Abhayindia.com अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव चार दिवसीय दौरे पर आज सुबह बीकानेर पहुंच गए हैं।बीकानेर एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, बिशनाराम सियाग, जिया उर रहमान सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगवानी की। उनके साथ राजस्थान महासचिव प्रद्युम्न सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान मनोज चौधरी, गजेंद्र सिंह सांखला, जयदीप सिंह, विजय सिंह शेखावत, सोहन राम राव सहित कई नेता मौजूद रहे।
दौरे में कांग्रेस के शहर और देहात संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकें और संवाद होंगे।
– आज शाम : शहर के पदाधिकारियों और प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ संगठनात्मक बैठक प्रस्तावित
– 28 से 30 सितंबर तक : संगठन की गतिविधियों और आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों पर होगा मंथन
– हालिया निकाय चुनाव और उपमहापौर चुनाव के बाद संगठन की स्थिति को लेकर भी समीक्षा बैठकें होंगी
आपको बता दें कि कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव के चार दिवसीय दौरे को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के संगठनात्मक फीडबैक और संवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।







