Hometrendingराजस्थान में 24,752 पदों पर होगी संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती, आवेदन...

राजस्थान में 24,752 पदों पर होगी संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्‍यर्थियों को राहत मिली है। स्वायत्‍त शासन विभाग ने 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्‍टूबर 2026 कर दी है।

विभाग के अनुसार, यथासंशोधित नियमों के तहत निकायवार इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की अवधि 15 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई थी। अब इच्छुक अभ्‍यर्थी 13 अटूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती विज्ञापन में दी गई अन्य सभी शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। अभ्‍यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूर्व में जारी भर्ती विज्ञापन और संबंधित दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढऩे की सलाह दी गई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular