HometrendingBikaner Cyber Crime : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर कपड़ा व्यापारी के...

Bikaner Cyber Crime : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर कपड़ा व्यापारी के साथ लाखों रुपए की ठगी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र इलाके में एक व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट करके साइबर फ्रॉड की बड़ी वारदात सामने आई है। पीडि़त द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी सुशील कुमार पेड़ीवाल ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उसका कोलकाता में कपड़ों का कारोबार है और व श्रीडूंगरगढ़ आया हुआ था उसके पास एक व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया जिसमें बताया गया कि केनरा बैंक में उनका खाता खुला हुआ है और करोड़ों का टर्न ओवर हुआ है और उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ और आपके खिलाफ फ्रॉड की शिकायत दर्ज हुई है। उसके बाद ठगो द्वारा उसके पास मुंबई पुलिस के कुछ दस्तावेज व्हाट्सएप द्वारा भेजे गए और कोर्ट का वारंट भी भेजा गया और लगातार मैसेज व्हाट्सएप के माध्यम से भेजते रहे एवं केनरा बैंक के एटीएम की फोटो और स्टेटमेंट भेजा जिससे पीडि़त डर गया।

साइबर ठगों द्वारा उसके बाद व्हाट्सएप पर रिपोर्ट करने को कहा गया और हाईकोर्ट के आदेश अनुसार किसी को भी घटना के बारे में बताने से मना किया गया। पीडि़त साइबर फ्रॉड करने वालों के झांसे में आ गया उसके बाद बैंक के बारे में पूछताछ की गई तो पीडि़त ने 32 लाख रुपए की एफडी के बारे में बता दिया। साइबर ठगों ने आरटीजीएस करवाने को कहा जिस पर श्रीडूंगरगढ़ पीएनबी बैंक में जाकर ठगो द्वारा बताए गए खाता नंबर पर आरटीजीएस करवा दिया।

इस घटना की जानकारी जब परिवार वालों को बताई तब जाकर पता लगा कि साइबर फ्रॉड हो चुका है। पीडि़त द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की कई धारों व सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के धाराओं में मुकदमा में दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular