








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम में सियासी उठापटक के बाद अब कल सत्ता हस्तांतरण का दिन हैा नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर कल अपना पदभार संभालेंगे।
पदभार का टाइम टेबल फिक्स
अनिल कल्ला (कांग्रेस) - नवनिर्वाचित मेयर
समय – कल दोपहर 12:15 PM
स्थान – नगर निगम कार्यालय, बीकानेर
कांग्रेस के 42 पार्षदों के बहुमत और 50 वोटों के साथ मेयर बने अनिल कल्ला कल शुभ मुहूर्त में अपना कार्यभार संभालेंगे। उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और कांग्रेस के सभी पार्षद मौजूद रहेंगे।
पंकज गहलोत (भाजपा) नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर
समय – कल दोपहर 3:15 PM
स्थान – नगर निगम कार्यालय, बीकानेर
भाजपा के 27 से 40 वोटों तक का सफर तय कर डिप्टी मेयर बने पंकज गहलोत कल दोपहर बाद अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास, सिद्धि कुमारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल गहलोत मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस का मेयर, भाजपा का डिप्टी मेयर- साथ कैसे चलेगा बोर्ड?
बीकानेर के इतिहास में पहली बार ऐसा बोर्ड बना है जहां मेयर कांग्रेस का और डिप्टी मेयर भाजपा का है। कल से ही दोनों के बीच तालमेल की असली परीक्षा शुरू होगी।नगर निगम सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने अलग-अलग समय पर पदभार लेने का फैसला इसलिए किया है ताकि समर्थकों की भीड़ में टकराव न हो।







