Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर : भीषण हादसे में 6 की मौत, तीन घंटे बाद हुई...

बीकानेर : भीषण हादसे में 6 की मौत, तीन घंटे बाद हुई शिनाख्त

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत गांव धर्मास के पास ट्रक और वैन की बीच हुई में छह जनों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना इतनी भीषण थी कि चार जनों की तो मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में राजू बानो (50) पत्नी अखलाक, सर्वोदय बस्ती, हसीना (६६) पत्नी मोहम्मद हनीफ, निवासी लाडनूं, मोहम्मद हनीफ (70) पुत्र अली खां निवासी लाडनूं, मोहम्मद अली (48) पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी लाडनूं, राजू (27) पुत्र कलाम, निवासी लाडनूं व छह वर्षीय एक लड़के की मृत्यु हो गई। घायलों में तमन्ना, तनवीर, इमरान व रूबीना के नाम शामिल है।

पुलिस के मुताबिक हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के सभी मृतक वैन की ही सवारियां थीं। घायलों में 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

शंभू-शेखर सकसेना राज्य स्तरीय पत्रकारिता और साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

…तो आज शाम खुलेगा टिकटों का पिटारा, 150 सीटों पर सहमति

सिद्धिकुमारी ने ली पहली चुनावी मीटिंग, ये बनी रणनीति…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!