Hometrendingबीकानेर में नगरीय निकाय चुनाव : आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर रहेंगे...

बीकानेर में नगरीय निकाय चुनाव : आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर रहेंगे समस्त कार्मिक, बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने आदेश जारी कर सभी विभागों के कार्मिकों को आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहने तथा बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए निर्देशित किया है। आदेश अनुसार, नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण करवाया जाना है। इसके लिए मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण से संबंधित ड्यूटी आदेश नियुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा संबंधित तहसील अथवा उप तहसील कार्यालय के जरिए तामिल करवाया जाना जा रहा है।

इसके मद्देनजर जिले के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे तथा जिला कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आगामी राजकीय अवकाशों के दौरान विभाग के अधीन समस्त कार्यालय-विद्यालय अनिवार्य रूप से खुलवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आदेशों की तामील संबंधित कार्मिक को यथा समय करवाई जा सके।

नाम निर्देशन संबंधी प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यों का हुआ विभाजन

 जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) निशान्त जैन ने आदेश जारी कर नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान नगरीय निकायों में वार्ड सदस्यों के नाम निर्देशन संबंधित प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यों का विभाजन किया गया है। आदेशानुसार, नगर निगम बीकानेर के वार्ड संख्या 1 से 20 के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) रीना को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन वार्डों की नाम निर्देशन प्रक्रिया अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) कार्यालय में संपादित होगी। वार्ड 21 से 35 के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त कुणाल राहड़ को रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन वार्डों की नाम निर्देशन प्रक्रिया बीकानेर विकास प्राधिकरण के नये भवन में होगी। वार्ड 36 से 50 के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त ऋषि सुधांशु पाण्डे को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इन वार्डों की नाम निर्देशन प्रक्रिया बीकानेर विकास प्राधिकरण के पुराने भवन में संपादित की जाएगी।

वार्ड 51 से 65 के लिए बीकानेर तहसीलदार विवेक चौधरी को रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया है तथा इन वार्डों की नाम निर्देशन प्रक्रिया तहसील कार्यालय बीकानेर में तथा वार्ड 66 से 80 के लिए छत्तरगढ़ के उपखण्ड अधिकारी पवन कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है, इन वार्डों से संबंधित नाम निर्देशन प्रक्रिया सहायक कलेक्टर (शहर) कार्यालय में संपादित होगी। इसी प्रकार नगर पालिका नोखा के वार्ड 1 से 25 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट नोखा को तथा वार्ड 26 से 45 के लिए तहसीलदार नोखा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। नोखा नगरपालिका के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया के लिए वार्ड 1 से 25 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय तथा 26 से 45 के लिए तहसील कार्यालय नोखा में नाम निर्देशन प्रक्रिया संपादित की जाएगी।

नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड 1 से 20 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीडूंगरगढ़ तथा वार्ड 21 से 40 के लिए तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। वार्ड एक से 20 तक के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय तथा 21 से 40 तक के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया तहसील कार्यालय में संपादित की जाएगी। नगर पालिका लूणकरणसर के वार्ड 1 से 20 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट लूणकरणसर तथा वार्ड 21 से 35 के लिए तहसीलदार लूणकरणसर रिटर्निंग अधिकारी होंगे। वार्ड 1 से 20 तक के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय तथा 21 से 35 तक के वार्डों की नाम निर्देशन प्रक्रिया तहसील कार्यालय लूणकरणसर में संपादित की जाएगा।

नगर पालिका देशनोक के वार्ड 1 से 25 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट बीकानेर को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन वार्डों की नाम निर्देशन प्रक्रिया कार्यालय नगर पालिका देशनोक में संपादित की जाएगी। नगर पालिका नापासर के वार्ड 1 से 25 के लिए सहायक कलेक्टर बीकानेर को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है और नाम निर्देशन प्रक्रिया नगर पालिका कार्यालय नापासर में होगी। नगर पालिका खाजूवाला के वार्ड 1 से 20 के लिए उपखण्ड अधिकारी खाजूवाला को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है और नाम निर्देशन प्रक्रिया उपखण्ड कार्यालय में संपादित की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नाम निर्देशन पत्र 27 अगस्त से 31 अगस्त तक प्राप्त किये जाएंगे। इस दौरान 28 अगस्त को रक्षा बंधन व 30 अगस्त को रविवार का अवकाश होगा। नामांकन पत्र प्रातः 10.30 से दोपहर 3 तीन बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular