बीकानेर Abhayindia.com पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा जिले के थानों में अवैध मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS) एवं लूट के मामलों में काफी लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगद इनाम की उद्घोषणा की गई है।
फरार वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित
क्र.सं. नाम थाना प्रकरण संख्या / दिनांक / धारा वांछित अपराधी का नाम इनाम राशि
- पाँचू / 225/05.08.26 धारा 309(4), 3(5) BNS अशोक पुत्र सुरजाराम जाट निवासी दावां नोखा/ 10,000/- रुपये इनाम
- मनीष पुत्र जीयाराम कुम्हार निवासी देऊ पाडौड़ी जिला नागौर/ 10,000/- रुपये इनाम
- कोलायत / 180/03.12.25 धारा 8/15, 29 NDPS एक्ट / उग्रसेन खिलेरी पुत्र चन्द्राराम बिश्नोई निवासी धरनोक, पांचू पुलिस थाना/ 5000/- रुपये इनाम
- गजनेर / 05/29.01.26 धारा 8/15, 29 NDPS एक्ट / उग्रसेन खिलेरी पुत्र चन्द्राराम बिश्नोई निवासी धरनोक, पांचू / 5000/- रुपये इनाम
- हदां / 18/18.02.26 धारा 8/18, NDPS एक्ट / श्यामसुन्दर पुत्र भगवानाराम बिश्नोई निवासी कानजी की सीड बाप जिला फलोदी / 5000/- रुपये इनाम
आदतन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट : मृदुल कच्छावा, जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर द्वारा जिले में बार-बार अपराध करने एवं आमजन में भय कारित करने वाले अपराधियों पर अंकुश रखने के लिए एक आदतन अपराधी की नई हिस्ट्रीशीट खोली जाकर इनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाने के आदेश सम्बन्धित थानाधिकारियों को दिये गये। पुलिस के अनुसार, अपराधी मोहनसिंह पुत्र उम्मेदालसिंह राजपूत निवासी नोखां गांव, नोखा, बीकानेर के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, अपहरण, मारपीट, अवैध हथियार के प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फरार आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।















