Hometrendingवरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा : प्रथम पारी में 57.28 एवं द्वितीय...

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा : प्रथम पारी में 57.28 एवं द्वितीय पारी में 56.92% परीक्षार्थी रहे उपस्थित

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के अंतर्गत रविवार को जयपुर जिले में परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रथम पारी में कुल 7,142 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,091 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 3,051 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पारी में 57.28 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

द्वितीय पारी में आयोजित परीक्षा में कुल 7,142 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,065 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 3,077 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार द्वितीय पारी में 56.92 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना एवं आवश्यक समन्वय के लिए परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular