Hometrendingश्री सीसां भैरव मंदिर के पास नवनिर्मित तालाब पर सामूहिक पितृ तर्पण...

श्री सीसां भैरव मंदिर के पास नवनिर्मित तालाब पर सामूहिक पितृ तर्पण का आयोजन 28 को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पितृ पक्ष से पूर्व श्रावणी पर्व के अवसर पर इस वर्ष बीकानेर में सामूहिक पितृ तर्पण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। टीम जयवीर सिंह भाटी द्वारा श्री सीसां भैरव मंदिर के पास नवनिर्मित तालाब पर यह आयोजन 28 अगस्त 2026, गुरुवार को रखा गया है। तर्पण कार्य प्रसिद्ध विद्वान पंडित ब्रजलाल शर्मा के सान्निध्य एवं विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा।

कार्यक्रम का विवरण

– तिथि : 28 अगस्त 2026, गुरुवार

– स्थान : श्री सीसां भैरव मंदिर के पास नव निर्मित तालाब, सीसां

– समय : सुबह *9:00 बजे बीकानेर से प्रस्थान

– प्रस्थान स्थल : मूलचंद पारीक सर्किल, बीकानेर

– आगमन : बसों एवं निजी साधनों से श्रद्धालु सीसां पहुंचेंगे

आयोजकों ने बताया कि इस दिन तालाब परिसर में महा उत्सव जैसा माहौल रहेगा। सभी श्रद्धालु विधि-विधान से अपने पूर्वजों एवं पितरों का तर्पण कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे। जो बंधु तर्पण में भाग लेना चाहते हैं वे भाग ले सकते हैं। साथ ही जो श्रद्धालु केवल इस बड़ी पूजा में उपस्थित रहकर इसका आध्यात्मिक आनंद लेना चाहते हैं, उनका भी स्वागत है। कार्यक्रम के अंत में बंधुवर एवं गुरुवर उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी प्रदान करेंगे। आयोजक रमेश पांडिया ने सभी बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular