Hometrendingएक हादसे ने समझाई जिंदगी की कीमत, अब हेलमेट जागरूकता का संदेशवाहक...

एक हादसे ने समझाई जिंदगी की कीमत, अब हेलमेट जागरूकता का संदेशवाहक बना बस्तीराम बिश्नोई

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पुलिस विभाग में कांस्टेबल चालक बस्तीराम बिश्नोई राजकार्य के साथ-साथ पिछले 9 वर्षों से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का अनूठा अभियान चला रहे हैं। वे प्रतिदिन करीब 15 से 20 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं और इस दौरान हेलमेट पहनकर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश देते हैं। उनके अभियान का संदेश है- “मेरी साइकिल, मेरा हेलमेट।”

एक सड़क हादसे ने बदल
दी जिंदगी की सोच

सीआईडी (सीबी) रेंज सेल, बीकानेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर प्रसाद शर्मा के कांस्‍टेबल चालक बस्तीराम बिश्नोई बताते हैं कि वर्ष 2018 में घर से कार्यालय जाते समय पीबीएम अस्पताल के पास उन्होंने एक दर्दनाक सड़क हादसा देखा। एक युवक बिना हेलमेट बाइक चला रहा था। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट लग गई। युवक को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां चार दिन उपचार के बाद उसकी मृत्यु हो गई।अखबार के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिलने पर बस्तीराम बिश्नोई अंदर तक झकझोर गए। उन्होंने उसी दिन संकल्प लिया कि वे स्वयं हमेशा हेलमेट पहनेंगे और लोगों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके बाद उन्होंने साइकिल चलाते समय भी हेलमेट पहनना शुरू किया। वे पिछले 9 वर्षों से प्रतिदिन करीब 15-20 किलोमीटर साइकिल चलाते समय हेलमेट पहन रहे हैं। उनका कहना है कि उद्देश्य केवल यातायात नियमों का पालन करना नहीं, बल्कि स्वयं उदाहरण बनकर लोगों को जागरूक करना है। उनका स्पष्ट संदेश है- “हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए है।”

सम्मानों से बढ़ा अभियान का उत्साह

1. 30 दिसंबर 2025 को डीजीपी ट्रैफिक अनिल पालीवाल द्वारा 5,000 नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

2. 9 जनवरी 2026 को केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

3. 17 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, मुकाम,बीकानेर द्वारा प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

4. 27 मार्च 2026 को आईजीपी मानवाधिकार द्वारा 2,000 नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

5. 16 अप्रैल 2026 को पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आईजीपी रेंज बीकानेर ओमप्रकाश द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

6. 19 अप्रैल 2026 को बीकानेर नगर स्थापना दिवस के अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

7. 24 मई 2026 को राजस्थान पुलिस के ‘संडे ऑन साइकिल’ के 27वें संस्करण में 3 आरएसी, बीकानेर के साथ सहभागिता की।

8. 30 मई 2026 को जाम्भाणी साहित्य अकादमी, बीकानेर में डीआईजीपी देवेन्द्र बिश्नोई द्वारा प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

9. 7 जून 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर, बीकानेर में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ‘मेरी साइकिल, मेरा हेलमेट’ अभियान के संयोजक बस्तीराम बिश्नोई की साइकिल का 9वां जन्मदिन केक काटकर मनाया।

खुद उदाहरण बनकर दे रहे
सड़क सुरक्षा का संदेश

बस्तीराम बिश्नोई का मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उनका प्रयास है कि लोग हेलमेट को केवल यातायात नियम या चालान से बचने का माध्यम न समझें, बल्कि इसे अपने और अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा से जोड़कर देखें।

उनकी कहानी का मूल संदेश है...

“एक हादसे ने मुझे जिंदगी की कीमत समझाई और उसी घटना ने मुझे हेलमेट जागरूकता का संदेशवाहक बना दिया।” उनका ‘मेरी साइकिल, मेरा हेलमेट’ अभियान आज सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular