बीकानेर Abhayindia.com पुलिस मुख्यालय द्वारा झूठे प्रकरण दर्ज करवाने वाले परिवादियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश मिलने पर बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं एसपी मुदुल कच्छावा के निर्देशन में नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा एवं वृत्त नोखा के वृत्ताधिकारी गोविंद सिंह चारण के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा गोविंद सिंह द्वारा जांच की गई। जांच में पाया गया कि पिछले कुछ वर्षों में नोखा थाने में दर्ज 5 प्रकरण पुलिस अनुसंधान में एक बार भी सच नहीं पाए गए। न्यायालय ने भी इन मामलों में एफआर लगा कर प्रकरण बंद कर दिए थे।
पुलिस ने बताया कि झूठे प्रकरण दर्ज करवाकर इन परिवादियों ने पुलिस का अनावश्यक समय बर्बाद किया और राजकीय कार्य में बाधा डाली। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 बीएनएस के तहत इन 5 परिवादियों के खिलाफ इस्तगासे तैयार कर सीजेएम न्यायालय नोखा में पेश किए हैं।
किनके खिलाफ हुई कार्रवाई
1. प्रकरण संख्या 269/2023 – परिवादी : श्री प्रकाश पुत्र श्री हरखाराम, जाति मेघवाल, उम्र 50 साल, निवासी मडीया, पुलिस थाना नोखा। धारा: 323, 341, 504, 506, 34 BNS व 3(1)(आर)(एस), 3(2)(वीए) SC/ST Act
2. प्रकरण संख्या 19/2024 – परिवादी : श्री भीखसिंह पुत्र गिधारीसिंह, जाति राजपुरोहित, उम्र 72 साल, निवासी हियादेसर, पुलिस थाना नोखा। धारा: 323, 341, 427, 382, 452, 506, 34 BNS
3. प्रकरण संख्या 162/2024 – परिवादी : श्रीमती वसुंधरा पुत्री ओमप्रकाश, पति गंगाराम, जाति जाट, उम्र 22 साल, निवासी श्यामजी हनुमानजी मंदिर के पास नोखा। धारा : 498ए, 406, 323, 34, 376 BNS
4. प्रकरण संख्या 427/2024 – परिवादी: श्री श्रवण पुत्र सुनाचंद, जाति प्रजापत, उम्र 34 साल, निवासी कुंहारों का चौक, नोखा। धारा: 115(2), 126(2), 189(2) BNS व 3 पीडीपीपी एक्ट
5. प्रकरण संख्या 530/2024 – परिवादी : श्री कालूराम पुत्र श्री किशाराम, जाति मेघवाल, उम्र 35 साल, निवासी धूपसिंहपुरा, पुलिस थाना नोखा। धारा: 115(2), 126(2), 3(5) BNS व 3(1)(आर)(एस), 3(2)(वीए) SC/ST Act
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पुलिस अपना समय वास्तविक अपराधों की जांच में लगा सके।













