जयपुर Abhayindia.com मौसम विभाग ने आगामी दो सप्ताह 14 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक के लिए राजस्थान का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।
वर्षा का पूर्वानुमान
1. 14 अगस्त से बदलाव : जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। वहीं, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
2. 15 अगस्त के बाद : राज्य के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भागों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में और कमी आने की प्रबल संभावना है।
3. पहला सप्ताह 14-20 अगस्त : राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।
4. दूसरा सप्ताह 21-27 अगस्त : राज्य के अधिकांश भागों में वर्षा सामान्य के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
तापमान का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार पहले सप्ताह और दूसरे सप्ताह दोनों के दौरान अधिकतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और उमस में भी कमी आएगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के अनुसार ही कृषि कार्य की योजना बनाएं।













