Hometrendingबिनानी कन्या महाविद्यालय में निकली तिरंगा यात्रा

बिनानी कन्या महाविद्यालय में निकली तिरंगा यात्रा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बिनानी कन्या महाविद्यालय बीकानेर में आज देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुणा आचार्य ने ध्वज लहराकर रवाना किया। यात्रा में महाविद्यालय की छात्राओं शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ ऋचा जोशी, डॉ सीमा बिस्सा एवं डॉ राम कुमार व्यास के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी स्वयंसेविकाओं ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वयंसेविकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान राष्ट्र प्रेम राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे वातावरण में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम देशभक्ति राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular