जयपुर Abhayindia.com इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान पुलिस एवं कारागार विभाग के कुल 22 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समारोह में राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक एवं राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक तथा कारागार विभाग के 4 अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किया जाना है।
राष्ट्रपति पुलिस पदक से दो अधिकारी होंगे सम्मानित
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कंपनी कमांडर, तीसरी बटालियन आरएसी, बीकानेर हाल सेवानिवृत्त भंवर सिंह तथा सब-इंस्पेक्टर, एजीटीएफ, सीआईडी (सीबी), जयपुर नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस पदक से 16 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
उप-महानिरीक्षक पुलिस आर्म्ड बटालियंस, राजस्थान हाल उपमहानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस मनीष अग्रवाल II, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर हाल पुलिस अधीक्षक बूंदी अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जोन जयपुर शहर धर्मेंद्र सिंह सागर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली चैन सिंह महेचा को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इसी क्रम में वृताधिकारी उदयपुर वेस्ट हाल डिप्टी कमांडेड एमबीसी खेरवाड़ा कैलाश चंद्र, पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना करधनी जयपुर सवाई सिंह, प्लाटून कमांडर पहली बटालियन आरएसी जोधपुर हाल सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर सही राम, सब-इंस्पेक्टर महानिरीक्षक पुलिस कार्यालय जोधपुर रेंज जसवंत राम, सब-इंस्पेक्टर तकनीकी शाखा एसएसबी जयपुर हाल पुलिस निरीक्षक देवी सिंह तथा सहायक उप-निरीक्षक थाना चित्रकूट पुलिस कमिश्नरेट जयपुर भोजराज सिंह को भी पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
वहीं, हेड कांस्टेबल-3079, त्वरित अनुसंधान एवं निस्तारण सेल बीकानेर कानाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल-102, 3rd बटालियन आरएसी, बीकानेर देवकरण, हेड कांस्टेबल-47 राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर गिरधारी लाल, हेड कांस्टेबल-14, प्रथम बटालियन जोधपुर तलसा राम, हेड कांस्टेबल -30 11वीं बटालियन आरएसी दिल्ली सुरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल-16, राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर तेजा राम को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
कारागार विभाग के चार कार्मिकों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक
स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में उपाधीक्षक रमाकान्त शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उपाधीक्षक योगेश तेजी, कारापाल लोकोज्जवल सिंह तथा सुगर सिंह गुर्जर को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।













