HometrendingBikaner News : IGNP कर्मचारी संघ की बैठक में 5 मांगें, पदोन्नति...

Bikaner News : IGNP कर्मचारी संघ की बैठक में 5 मांगें, पदोन्नति और भर्ती पर जोर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com इंदिरा गांधी नहर परियोजना कर्मचारी संघ (IGMS) बीकानेर की बैठक मंगलवार को बीकानेर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गोपाल सिंह पंवार, अध्यक्ष IGMS ने की।

बैठक में उठाए गए 5 प्रमुख मुद्दे

1. कनिष्ठ सहायक के 18 पद

जयपुर नहर मण्डल से IGNP बीकानेर में स्थानांतरित 18 कनिष्ठ सहायक पदों पर चर्चा। संघ ने मांग की भविष्य में कोई पद अन्यत्र स्थानांतरित न हो।

2. पदोन्नति टाइमलाइन

समस्त कर्मचारियों की पदोन्नति राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार की जाए, ताकि वित्तीय हानि न हो।

3. इंजन विभाग में बी.ई/बी.टेक नियुक्ति

अधिकांश कर्मियों को बी.ई/बी.टेक के पद पर लगाया गया है जो गैर-व्यावसायिक है। इसे मुख्य अभियंता के संज्ञान में लाने की मांग।

4. संसाधनों की कमी

कई कार्यालयों में कंप्यूटर नहीं है, जिससे कर्मचारियों को निजी संसाधन से काम करना पड़ रहा है। ऑनलाइन कार्य के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग।

5. रिक्त पदों पर भर्ती

बैठक में पृथ्‍वी सिंह राठौड़ संरक्षक, गोपाल सिंह पंवार अध्यक्ष, ननजीराम सिंह महामंत्री, हेमेन्द्र सिंह शेखावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बद्री नारायण वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामप्रसाद चौधरी, वीरेंद्र सिंह राठौड़, कार्तिक गासमानी, प्रदीप सिंह राठौड़, हरिश्चंद्र सिंह, धीरज पुरोहित, रतन चौधरी, दिनेश लाखरा, संदीप शर्मा, राजेश चौधरी, अनिल गहलोत, सुमित कुमार करोल उपस्थित रहे। अंत में सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular