Hometrendingश्रीकृष्ण सेवा संस्थान की 18वीं वर्षगांठ पर बर्फ की शिवलिंग का हुआ...

श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की 18वीं वर्षगांठ पर बर्फ की शिवलिंग का हुआ अभिषेक, पीबीएम में निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे वंदे मातरम् के नारे

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम अस्‍पताल में बुधवार सुबह हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। आयोजन से जुड़े श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि ट्रोमा सेंटर से मर्दाना विभाग के समक्ष स्थित गंगाद्वार शीतल जल कैम्पर स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया, ट्रोमा सेंटर अधीक्षक डॉ. बीएल खजोटिया, ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एलके कपिल, भाजपा नेता मोहन सुराना, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी के आतिथ्य में किया गया।

श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि तिरंगा हाथों में लिए चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टूडेंट्स का हुजूम वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए पीबीएम के मर्दाना विभाग के समक्ष स्थित गंगाद्वार शीतल जल सेवा स्थल पहुंचा। संस्थान के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के 18 वर्ष होने पर तिरंगा यात्रा व छह फुट ऊंचे बर्फ शिवलिंग का अभिषेक किया गया।

एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि पीबीएम जैसे स्थान पर शीतल जल सेवा प्रदान करना हजारों लोगों के लिए राहतभरा है। पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया ने कहा कि उत्साह व उमंग के साथ की गई सेवा श्रेष्ठ मानी जाती है, आस्था के साथ सेवा का स्वरूप और भी निखर जाता है। पीबीएम ट्रोमा सेंटर के अधीक्षक डॉ. बीएल खजोटिया व ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एलके कपिल ने देशभक्ति के साथ आस्था के इस आयोजन की सराहना की। नर्सिंग प्रिंसिपल अब्दुल वाहिद ने तिरंगा यात्रा का संचालन किया।

भाजपा नेता मोहन सुराना ने कहा कि विगत 18 वर्षों से श्यामसुंदर सोनी के नेतृत्व में शीतल जल सेवा हर वर्ष के अप्रेल माह में शुरू होती है जो अगस्त माह तक जारी रहती है। भीषण गर्मी के इन महीनों में शीतल जल सेवा मरीजों के परिजनों व राहगीरों के लिए वरदान साबित होती है। समारोह को सम्बोधित करते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा कैंसर पीडि़तों के लिए आश्रम व जल सेवा के जो कार्य किए जा रहे हैं वाकई नर सेवा नारायण सेवा को परिभाषित कर रहे हैं।

संस्थान के कमल गहलोत ने बताया कि सावन की हरियाली अमावस्या के उपलक्ष पर छह फुट बर्फ से बनी शिवलिंग का अभिषेक किया गया तथा उपस्थितजनों ने आरती की। संस्थान के संजय लावट ने बताया कि रैली का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया तथा मंत्रोच्चार के साथ महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीवाईएसपी मनोज शर्मा, मुकेश पंवार, सांगीलाल गहलोत, लालचंद धूपड़, भारतभूषण गुप्ता, मांगीलाल कुकरा, सत्यनारायण मौसूण नोखा मंडी, चम्पालाल डांवर, एसएस भाटिया, मनदीप कुकरा, दान पुण्य सेवा समिति, देवचन्द लावट, किशनलाल मौसूण, राधेश्याम मौसूण, शिवनारायण मौसूण, मूलचंद बामलवा, ओमप्रकाश बूटण, पुनीत सोनी, मेघराज सोनी की सहभागिता रही।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular