बीकानेर Abhayindia.com स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बीकानेर वासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी पहल की गई है। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, बीकानेर के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026, शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा भवन, गोडू राम भवन के पास आयोजित होने वाले शिविर का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।
ये विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
1. डॉ. गौरव माथुर – वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ
2. डॉ. शांति माथुर – वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
3. डॉ. चेतन श्रीवास्तव – हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ
4. डॉ. निमित्त सस्तना – फिजियोथेरेपिस्ट
5. A.S.G. आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम – नेत्र रोग विशेषज्ञ
शिविर की मुख्य विशेषताएं
– विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श
– सामान्य स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह
– स्वस्थ जीवनशैली और विभिन्न रोगों की रोकथाम संबंधी मार्गदर्शन













