Hometrendingबीकानेर की बेटी खुशबू रघुवंशी को चंडीगढ़ में मिला प्रतिष्ठित कला पुरस्कार,...

बीकानेर की बेटी खुशबू रघुवंशी को चंडीगढ़ में मिला प्रतिष्ठित कला पुरस्कार, राज्यपाल ने किया सम्मानित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की होनहार कलाकार खुशबू रघुवंशी ने राष्ट्रीय स्तर पर कला के क्षेत्र में शहर का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति विभाग और चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित ‘वार्षिक कला प्रदर्शनी 2025-26’ में खुशबू को उनके उत्कृष्ट कला कार्य के लिए प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने खुशबू रघुवंशी को यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्कृति सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह सहित कला जगत की कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं। खुशबू रघुवंशी को यह पुरस्कार प्रोफेशनल कैटेगरी (व्यावसायिक वर्ग) में उनकी कलाकृति ‘इट्स टाइम’ (It’s Time) के लिए दिया गया है। पुरस्कार के रूप में उन्हें अकादमी ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 50,000 रुपये की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस प्रदर्शनी में ट्राइसिटी और देश के चुनिंदा कलाकारों की कुल 136 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया था, जिसमें पेंटिंग से लेकर मूर्तिकला तक की रचनाएं शामिल थीं। इनमें से खुशबू की कृति को जूरी द्वारा बेहद सराहा गया। खुशबू की इस राष्ट्रीय स्तर की सफलता पर बीकानेर के कला प्रेमियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular