Hometrendingपुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी, आरपीएस के हुए तबादले, बीकानेर...

पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी, आरपीएस के हुए तबादले, बीकानेर में भी हुआ बदलाव

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 123 राजस्थान पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने जारी आदेशों के तहत कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और समकक्ष अधिकारियों को नई जिम्‍मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न जिलों व इकाइयों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है।

नई तबादला सूची के अनुसार कई अधिकारियों को जिला पुलिस से रेंज, पुलिस मुख्‍यालय, सतर्कता, अपराध शाखा और अन्य विशेष इकाइयों में नियुक्त किया गया है, जबकि कई अधिकारियों को नए जिलों में पदस्थापित किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यापक तबादला सूची के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और जिम्‍मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा। पुलिस महकमे में इसे लंबे समय बाद हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।

बीकानेर की बात करें यहां 11 आरपीएस अधिकारियों के लाया व बाहर भेजा गया है  एक को अतिरिक्त जिम्‍मेदारी दी गई है। संग्राम सिंह को सीओ, कोलायत से साईबर पुलिस आयुक्त, जयपुर, नरेंद्र सिंह 10वीं बटालियन, आरएसी, बीकानेर को सहायक कमांडेंट, प्रथम बटालियन, जोधपुर, सुखदेव सिंह को एससी एसटी सैल, बीकानेर से सीओ बीदासर, धर्मवीर सिंह को सदर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर से सीओ, जीआरपी, बीकानेर, आकांक्षा चौधरी को खाजूवाला से बीकानेर सदर सीओ, हिमांशु शर्मा को सीओ गंगाशहर से बोरानाड़ा, जोधपुर, संजय शर्मा, सहायक कमांडेंट, तीसरी बटालियन बीकानेर से एसडीआरएफ, जयपुर, प्रहलाद राय को लीव रिजर्व, बीकानेर से सीओ गंगाशहर, अरविंद कुमार भारद्वाज को नोखा थानाधिकारी से एससी एसटी सैल, बीकानेर, विजयपाल यादव को खाजूवाला सीओ, जयपाल सिंह जैतावत को कोलायत सीओ लगाया गया है। वहीं, आरपीएस शालिनी बजाज को उप पुलिस अधीक्षक साईबर क्राईम के साथ साथ उप पुलिस अधीक्षक यातायात की जिम्‍मेदारी दी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular