Hometrendingमुक्ता प्रसाद मंडल की बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं निकाय चुनाव...

मुक्ता प्रसाद मंडल की बैठक सम्पन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी, मुक्ता प्रसाद मंडल द्वारा शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश संगठन द्वारा आयोजित रथ यात्रा एवं कलश यात्रा स्वागत कार्यक्रम, हर घर तिरंगा अभियान तथा आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, अधिकतम जनसंपर्क करने तथा सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, मंडल महामंत्री सुभाष पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कुमावत, मानक कुमावत, वीरेंद्र करल, लालचंद, बजरंग, रमेश चौहान, टेकचंद गहलोत, हितेश, भगवाना राम, अक्षय कालवा, मनीष चौहान सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular