Hometrendingहजारों किमी दूर गौमुख से आएगी तूफानी कांवड़यात्रा, 7 अगस्त को होगी...

हजारों किमी दूर गौमुख से आएगी तूफानी कांवड़यात्रा, 7 अगस्त को होगी रवानगी, 17 अगस्त को श्रीरामसर में होगा गंगाजल से होगा रुद्राभिषेक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। कांवड़ यात्रा से तात्पर्य है कि भक्त (कावडि़ए) विशेष रूप से गंगा अथवा पवित्र नदियों से गंगाजल कांवड़ में भर कर पैदल लेकर आते हैं और उसी जल से भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। इसी क्रम में बीकानेर से तूफानी डाक कांवड़ यात्रा 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रीरामसर के रामबाग मंदिर से गौमुख के लिए रवाना होगी। शुक्रवार शाम को युवाओं के इस दल के रवानगी से पहले रामबाग मंदिर में अभिनंदन किया जाएगा।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार करीब 50 युवा इस तूफानी डाक कांवड़ यात्रा में शामिल हुए हैं। भक्तों का यह दल गंगौत्री तक बस से पहुंचेगा और उसके बाद 18 किमी ऊपर पहाड़ों पर स्थित गौमुख से जल कांवड़ में लेकर तूफानी डाक कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे। वहां से बीकानेर की दूरी करीब 900-1000 किमी बताई जा रही है और भोलेनाथ के जयकारों के साथ 17 अगस्त को यह दल बीकानेर पहुंचेगा। पिछले काफी समय से युवाओं द्वारा यह डाक कांवड़ यात्रा संचालित की जा रही है। पिछली बार नीलकंठ से और उससे पहले हरिद्वार से डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई थी।

ये युवा लेकर आएंगे कांवड़

प्रणव गहलोत, आनंद गहलोत, गौतम सांखला, पवन मोहता, पवन खडग़ावत, भवानी पंवार, महावीर जाट, अर्जुन गहलोत, भगत गहलोत, सुनील पंवार, मयंक गहलोत, राजेश चौहान, ईश्वर भाटी, रवि गहलोत, रविशंकर सोलंकी, करण सोलंकी, मंगल सोलंकी, नारायण गहलोत, अमरचंद प्रजापत, दक्ष चौहान, राधे खड़गावत, उदय (भवानी), सोनू सांखला, राजेंद्र गहलोत, अर्जुन सोलंकी, नारायण उपाध्याय, सेवाराम सोलंकी, रामलाल प्रजापत, जयकिशन चौहान, रौनक गहलोत, चेतन गहलोत, भरत गहलोत, अनुज गहलोत, कुलदीप सोलंकी, राहुल राठौर, संतोष सोनी, मंथन मेघवाल, मनोज गहलोत, लोकेश प्रजापत, तरुण गहलोत, मानव कच्छावा, अनिल तंवर, विक्रम सांखला, दीपक शर्मा, तेजस गहलोत, राधे गहलोत आदि भक्त कांवड़ लेकर आएंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular