Hometrendingजयमलसर में 15,000वें नंद घर की उपलब्धि पर उत्सव, बच्चों और महिलाओं...

जयमलसर में 15,000वें नंद घर की उपलब्धि पर उत्सव, बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com वेदांता ग्रुप, अनिल कुमार अग्रवाल फाउंडेशन, आईसीडीएस विभाग, के संयुक्त तत्वाधान में, ‘नंद घर’ परियोजना के तहत देशभर में 15,000 नंद घर पूर्ण होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में ग्राम जयमलसर स्थित नंद घर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस उपलब्धि को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक आभा पुरोहित, अर्पण सेवा संस्थान, बीकानेर के प्रभारी दिनेश कुमार, ब्लॉक सुपरवाइजर अजय, मांगीलाल, रमेश पुरोहित, सिराज भाई सहित संस्थान के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उत्सव के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं, ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने भी नंद घर की सेवाओं एवं बाल विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नंद घर केवल बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र ही नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इस अवसर पर सभी ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन जे. आर. चौहान द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सहज, रोचक और अनुशासित ढंग से संचालित कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। यह उत्सव ग्रामीण समुदाय की सक्रिय सहभागिता, बच्चों की मुस्कान और नंद घर के प्रति लोगों के विश्वास का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular