बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा शिक्षा निदेशक का कार्यकाल बढ़ाने के लिए एवं आरपीएससी 86 के कार्मिकों की पदोन्नति के सम्बन्ध में राज्य सरकार व उच्चाधिकारियों को ईमेल द्वारा ज्ञापन दिया गया।
आचार्य ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि शिक्षा निदेशक जिनकी सेवानिवृति 31.07.2026 को हो रही हैं। राज्य सरकार से मांग की जाती है कि निदेशक की कार्यशैली को देखते हुए व कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जाये जिससे आम कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं का सम्पूर्ण लाभ मिल सकेगा। साथ ही आरपीएससी 86 के कार्मिकों की वरिष्ठता एवं पदोन्नति के सम्बन्ध में राज्य सरकार एवं उच्चाधिकारियों को ईमेल द्वारा ज्ञापन दिया गया।













