बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आदतन अपराधियों की शामत सी आ गई है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बार-बार अपराध करने एवं आमजन में भय कारित करने वालें अपराधियों पर अंकुश रखने के लिए दो अपराधियों जमाल खां व मोहम्मद अनस अहमद की नई हिस्ट्रीशीट खोलने तथा इनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाने के आदेश सम्बन्धित थानाधिकारियों को दिये हैं।
पुलिस के अनुसार, अपराधी जमाल खां पुत्र नसीर खां उम्र 26 साल निवासी रणधीसर पुलिस थाना गजनेर के खिलाफ चोरी करने, नकबजनी व अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों के कुल 13 प्रकरण दर्ज हैं तथा 11 प्रकरणों का चालान पेश न्यायालय किये जा चुके हैं।
इसी तरह मोहम्मद अनस पुत्र एजाज अहमद पठान उम्र 20 वर्ष निवासी गली नंबर 11 धोबी तलाई पुलिस थाना कोटगेट अपराधी के विरूद्ध मारपीट करने, हत्या का
प्रयास, आगजनी जैसे गंभीर अपराधों के कुल 05 प्रकरण दर्ज होकर चालान पेश न्यायालय किये जा चुके है।













