





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले की कोलायत तहसील के गांव गुड़ा में स्थित वीएसएलपी कंपनी में फर्जी तरीके से दस्तावेज कर डॉक्टर पद पर नियुक्ति ले लेने का एक संगीन मामला सामने आया है। कंपनी के एचआर हैड की रिपोर्ट पर कोलायत थाना पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, वीएसएलपी कंपनी गुड़ा के एचआर हैड अशोक कुमार त्रिपाठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जोगेश्वर पुत्र बाबूराम ने डॉ. रामनिवासी बिश्नोई, रामसिंह के साथ मिलकर प्रार्थी की साक्षात्कार टीम के साथ फर्जीवाड़ा करके किसी अन्य के स्थान पर दूसरे के दस्तावेज का प्रयोग करके धोखाधड़ी कर कंपनी में डा. के पद पर नियुक्ति ले ली। मामले की जांच कोलायत थानाप्रभारी जसवीर कुमार कर रहे हैं।








