Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरसियासी समर : भाटी के बाद सिद्धिकुमारी से हुई शेखावत की लंबी...

सियासी समर : भाटी के बाद सिद्धिकुमारी से हुई शेखावत की लंबी मंत्रणा…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी के बाद बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धिकुमारी से भी लंबी राजनीतिक मंत्रणा की। लालगढ़ पैलेस में शेखावत रात करीब आठ बजे पहुंचे, जहां विधायक सिद्धिकुमारी ने उनका स्वागत किया।

सूत्रों की मानें तो केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने विधायक सिद्धिकुमारी से चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के साथ चुनाव से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की। इससे पहले शेखावत पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी से उनके फार्म हाउस में मिले। इनके अलावा शेखावत बूथ महा जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से भी मिले।

…और तीन घंटे तक सिंह का इंतजार करते रहे टिकट के दावेदार

सियासी हलचल : गुलाबी ठंड में भाटी-शेखावत में मिटी कुछ तल्खी…

बीकानेर में योगी : 37 मिनट का उद्बोधन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मठ

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!