





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में भूखंडों पर कब्जों को लेकर विवाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस क्रम में एमपी नगर में इस आशय का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर पांच जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, बिस्सों का चौक निवासी अनिल बिस्सा पुत्र स्व. गिरीराज बिस्सा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अंंसल सिटी कॉलोनी में आरोपियों द्वारा एकराय होकर मेरे भूखंड का फर्जी इकरारनामा कर लिया तथा मेरे भूखंड पर कब्जा करने की नियत से हमला कर सामान लेकर चले गए तथा धमकियां दी।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर माहेश्वरी एग्रीकल्चर (पार्टनरशिप फर्म), मोहनलाल राठी पुत्र मिश्रीलाल राठी (पार्टनर), कपूरचंद राठी पुत्र मिश्रीलाल निवासी सीताराम गेट के अंदर नयाशहर, धनपत बिहाणी पुत्र बंशीधर, पंकज बिहाणी पुत्र धनपत निवासी नरसिंह भवन धनपतराय मार्ग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई रूपाराम को सौंपी गई है।








