Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में 25 जून को विभिन्‍न क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे...

बीकानेर में 25 जून को विभिन्‍न क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे रहेगी बिजली कटौती

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के अति आवश्यक कार्य के दौरान गुरूवार 25 जून को प्रातः 06:00 बजे से 10:00 बजे तक सोनगिरी कुएं के पास, जगमन कुआं, प्रतापमल कुआं, खटीकों का मौहल्ला, कसाईबारी, पाड़ा चौक, मीट मार्केट, जामा मस्जिद के पास, ताजियों की चौकी आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी तरह प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ए ब्लॉक, मरूधर नगर, जयनारायण व्यास कॉलोनी सैक्टर 6 क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

शनिवार व रविवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर

बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार और रविवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है। बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार 27 व रविवार 28 जून को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!