Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingश्रमिक कल्याण योजनाओं में लापरवाही पर 2 श्रम निरीक्षक निलम्बित

श्रमिक कल्याण योजनाओं में लापरवाही पर 2 श्रम निरीक्षक निलम्बित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com सरकारी योजनाओं की क्रियान्वयन में लापरवाही पर करौली जिले में पोस्टेड दो श्रम निरीक्षकों को निलम्बित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्रम आयुक्त पूजा कुमारी पार्थ ने बताया कि कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी, करौली में पदस्थापित श्रम निरीक्षक राजेश कुमार मीणा तथा श्रम निरीक्षक बलदेव सिंह को निलम्बित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक मण्डल श्रमिकों व उनके बच्चों के कल्याण के लिए श्रमिक शिक्षा एवं कौशल योजना संचालित कर रहा है। इस योजना में प्राप्त प्रकरणों का इन दो श्रम निरीक्षकों द्वारा नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण नहीं किए जाने के संबंध में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जांच में प्रथमदृष्टया कार्य में लापरवाही तथा निर्धारित प्रक्रियाओं की अनुपालना नहीं किए जाने पर यह कार्यवाही की गई है।

पार्थ ने बताया कि श्रम विभाग श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा कार्य में शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!