HometrendingRajasthan Weather : आगामी दिनों में भी जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर,...

Rajasthan Weather : आगामी दिनों में भी जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, जानें- 24 जून तक पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश श्रीविजयनगर, श्रीगंगानगर में 85 मिमी दर्ज की गई है।  विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटों में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (60-70 Kmph) के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की मध्यम आंधी बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 21 से 24 जून को भी मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular