Friday, June 19, 2026
Hometrendingअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीकानेर वेलनेस सेंटर की ओर से 15 दिवसीय...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीकानेर वेलनेस सेंटर की ओर से 15 दिवसीय निःशुल्क योग कक्षाओं का उपहार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीकानेर वेलनेस सेंटर (Bikaner Wellness Center) द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग की डॉ वत्सला गुप्ता की ओर से जन-जागरूकता एव योग दिवस की सार्थकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष उपहार दिया जा रहा है। इस वर्ष 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन “Yoga for Healthy Ageing” विषय के साथ किया जा रहा है।

बीकानेर वेलनेस सेंटर के निदेशक अनिल जुनेजा ने बताया कि इस उपहार योजना का उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ, सक्रिय एवं तनावमुक्त जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना और योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर 21 जून से 15 दिनों की निःशुल्क योग कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। योग कक्षाएं प्रतिदिन सेंटर पर प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक और साय 5:30 से 7:30 बजे तक संचालित होती हैं।

उन्‍होंने बताया कि इच्छुक नागरिक गुणात्मक रूप से या फिर उपचारात्मक रूप से योग के लिए जागरूक हों और अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाएं। सीमित सीटों के कारण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सेंटर के योग प्रशिक्षक अमनसिंह राजपुरोहित, आकांक्षा माथुर और अजय धवल ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, तनाव कम होता है, मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा समग्र स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। योग व्यक्ति को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। Bikaner Wellness Center ने प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे चलना हॉस्पिटल के सामने शहरवासियों से अनुरोध हैं की अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हों और इस 1 दिवसीय अवसर से जुड़ने तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!