









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ला में स्थित जुगल जोड़ी ज्वैलर्स में सोने की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर ज्वैलर्स में काम करने वाले एक जने के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जुगल जोड़ी ज्वैलर्स के संचालक कपिल सोनी पुत्र जुगल नारायण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हमारे ज्वैलर्स में मेरे भाई की अनुपस्थिति में दुकान में काम करने वाला राजू मंडल पुत्र आकाश मंडल निवासी वर्धमान कोलकाता 75.500 ग्राम सोना उठाकर फरार हो गया। उसकी यह करतूत हमारे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। मामले की जांच एएसआई राकेश को सौंपी गई है।


