









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में ब्याज पर रुपए देकर उसकी वसूली करने के नाम पर एक जने के जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य संगीन आरोपों को लेकर जेएनवीसी थाना पुलिस ने दो जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी पटेल नगर निवासी रामचंद्र मेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने मेरे पोते शुभम मेहरा को अपने जाल में फंसाकर उसकी दोनों दुकानों के एग्रीमेंट स्टांप व ब्लेंक चेक ले लिए जो वापस नहीं लौटाए। आरोपियों ने मेरे पोते को अपनी कार में बैठाकर नागणेची क्षेत्र की एक होटल में ले गए और हमें दो उंगलियों का इशारा करके पिस्तोल मारने की धमकी दी। परिवादी ने बताया कि उन्होंने दुकान के लिए तीन लाख पचास हजार रुपए ब्याज पर लिए थे जो ब्याज समेत वापस दे दिए। इसके बावजूद 12 लाख रुपए और बकाया निकाल दिए जबकि हमने नौ लाख पचास हजार रुपए ज्यादा दे दिए। इसके बावजूद हमारे कागजात व गहने नहीं लौटाए। परिवादी की रिपोर्ट पर शोयब अख्तर उर्फ विक्की, वकार उर्फ सदाम हुसैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई झंवरलाल को सौंपी गई है।


