Thursday, June 4, 2026
HometrendingBikaner Crime : कोर्ट मैरिज से नाराज हुए घरवाले, बेटी को जबरन...

Bikaner Crime : कोर्ट मैरिज से नाराज हुए घरवाले, बेटी को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में कोर्ट मैरिज से नाराज हुए घरवाले एकराय होकर बेटी को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। परिवादी पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्‍य जनों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी चंदूराम कुम्‍हार पुत्र भगवानाराम ने रिपोर्ट दी है कि मैं और मेरी पत्‍नी मैना की कोर्ट मैरिज हुई थी। इससे मैना के घरवाले नाराज थे। दो जून को रात्रि करीब दस हजे गोपालराम, राजूराम, पुरबाराम, भंवराराम, सुगनाराम व दस अन्‍य जने गाड़ी में सवार होकर आए और मेरी पत्‍नी के साथ मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। मामले की जांच एएसआई राजूराम को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!