Thursday, June 4, 2026
Hometrendingपांचवें एवं छठे वेतनमान के कार्मिकों व पेंशनर्स का महंगाई भत्ता और...

पांचवें एवं छठे वेतनमान के कार्मिकों व पेंशनर्स का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्णयानुसार  पांचवें एवं छठे वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते एवं पेंशनरों  की महंगाई राहत में  1 जनवरी, 2026 से क्रमशः 9 प्रतिशत एवं 5 प्रतिशत की वृद्धि के वित्त विभाग के प्रस्ताव का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अनुमोदन कर दिया है। इस निर्णय के बाद पांचवें वेतनमान में महंगाई भत्ता / महंगाई राहत 474 प्रतिशत से बढ़कर अब 483 प्रतिशत एवं छठे वेतनमान में 257 प्रतिशत से बढ़कर अब 262 प्रतिशत हो गया है।

इस निर्णय से पांचवें एवं छठे वेतनमान के अन्तर्गत वेतन आहरित कर रहे राज्य कर्मचारियों/पेंशनर्स को बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ते/महंगाई राहत का भुगतान प्राप्त हो सकेगा। सम्बंधित राज्य कार्मिकों के 1 जनवरी, 2026 से 30 अप्रेल, 2026 तक की अवधि का महंगाई भत्ता उनके जीपीएफ/जीपीएफ- 2004/जीपीएफ- एसएबी अकाउंट में जमा होगा। इस अवधि के बाद का महंगाई भत्ता वेतन में जुड़ कर आएगा। पेंशनर्स को 1 जनवरी, 2026 से बढ़ी हुई महंगाई राहत  एरियर के रूप में नगद मिलेगा। 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!